फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers reached the Collectorate to protest against industrial projects

Sonebhadra News: औद्योगिक परियोजनाओं के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached the Collectorate to protest against industrial projects
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते किसान नौजवान संषर्घ मोर्चा के पदाधिकारी।संवाद
सोनभद्र। जिले में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विरोध तेज हो गया है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि शासन के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। वन संरक्षण नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटान के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। इससे पर्यावरण और आदिवासी समुदाय के अधिकारों पर खतरा मंडरा रहा है। मोर्चा ने वर्ष 2024 के शासनादेश का हवाला दिया है। आरोप है कि संरक्षित पेड़ों को भी काटा जा रहा है। संबंधित अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय लापरवाही बरत रहे हैं। संदीप मिश्रा ने उच्चस्तरीय जांच और अवैध कटान पर तत्काल रोक की मांग की। ग्रामीणों ने कंपनी स्थापना के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन में कन्हैया चेरो, बिंदु अगरिया, राम बहाल, रामसेवक, बिंदू खरवार, गोपीनाथ चेरो, मुखलाल चेरो, गुलाब चेरो, बासमती गोंड, दीपक गोंड, दिनेश, गुलाब बैगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed