सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Waive loans and implement a guarantee for procurement at MSP.

Sonebhadra News: कर्ज माफ करें, एमएसपी पर खरीद की गारंटी लागू करें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Waive loans and implement a guarantee for procurement at MSP.
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़।
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और मजदूरों से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इनके समाधान के लिए प्रशासन को शीघ्र कदम उठाने की जरूरत है।
Trending Videos

ज्ञापन में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द करने, किसानों का कर्ज माफ करने, एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन देने, शिक्षा और चिकित्सा पूरी तरह निशुल्क करने की भी मांग रखी गई। जिलाध्यक्ष प्रयागराज ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर पुष्पा, बेबी, प्रभा, रेनू देवी, फूलकुमारी, रेखा देवी, पार्वती, सुनीता, अशोक विश्वकर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed