{"_id":"6a57e1e8fab065362f0e700f","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-lightning-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-149786-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मुडिसेमर ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वह खेत से मवेशी और बकरियों को लेकर घर लौट रही थीं।
गांव निवासी आशीष कुमार उर्फ भोला हलवाई की पत्नी मुन्नी देवी (32) दोपहर करीब तीन बजे खेत से लौट रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुन्नी देवी अपने पीछे दो बेटियां - नैना (5) और नंदनी (4) तथा दो बेटे नीतीश कुमार (7) और अनिकेत कुमार (6) छोड़ गई हैं। सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।