फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women and female students made aware of cybercrimes.

Sonebhadra News: महिलाओं-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Tue, 14 Jul 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women and female students made aware of cybercrimes.
मिशन श​क्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करती महिला पुलिस। स्रोत पुलिस विभाग
सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आसपास के इलाकों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया गया। अभियान में लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा, साक्षरता और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय और महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने के संबंध में विशेष जागरूकता फैलाई गई। सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed