फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women blackmailing victims after luring them via Instagram; FIR registered

Sonebhadra News: महिलाएं इंस्टाग्राम के जरिए फंसाकर कर रहीं ब्लैकमेल, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women blackmailing victims after luring them via Instagram; FIR registered
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो महिलाओं पर शादीशुदा होते हुए भी इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से परिचय बढ़ाने और उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। प्रकरण पूर्व में कोन थाने में दर्ज एक दुष्कर्म के प्रकरण से जुड़ा हुआ है। न्यायालय से महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिए जाने से नया मोड़ आ गया है। कोन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोन क्षेत्र के रहने वाले मंसूर अली का आरोप है कि क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाएं शादीशुदा होते हुए भी इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को फंसाती है। इसी कड़ी में उन्होंने उनके बेटे खुर्शीद उर्फ गोल्डेन को फंसाया। उससे संबंध स्थापित करते हुए वीडियो बनाए। अपने भाइयों के जरिए उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए गत 12 अप्रैल को 50 हजार लिए गए। इसके बाद 25 अप्रैल को शादी करने के नाम पर उसे आगरा ले गईं। वहां उससे पांच लाख मांगे जाने लगे। दावा किया गया है कि सुलह के लिए 10 लाख मांगे जा रहे हैं। कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed