{"_id":"6a5a6bec0dcd2bc9d704ac07","slug":"workers-will-get-employment-through-the-up-digital-labour-chowk-app-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-149899-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: यूपी डिजिटल लेबर चौक एप से श्रमिकों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: यूपी डिजिटल लेबर चौक एप से श्रमिकों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से यूपी डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से श्रमिकों और नियोजकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि यह मोबाइल एप निर्माण श्रमिकों, बिल्डरों, ठेकेदारों, निर्माण एजेंसियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। एप पर नियोजक अपना पंजीकरण कर अपनी आवश्यकता के अनुसार कुशल एवं अकुशल श्रमिकों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। वहीं निर्माण श्रमिक भी एप के माध्यम से उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी लेकर सीधे नियोजकों से जुड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस पहल से एक ओर श्रमिकों को रोजगार मिलने में आसानी होगी, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य कराने वाले संस्थानों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित एवं कुशल श्रमिक समय पर उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अलावा ऐप के माध्यम से श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी मिलेगी।