फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies of snakebite

Sonebhadra News: सर्पदंश से युवक की मौत

Tue, 14 Jul 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of snakebite
करमा थाना क्षेत्र के सर्प दंश से मृतक-दीपक(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
करमा। थाना क्षेत्र के बारी घिवरी गांव में रविवार की रात दीपक (25) को सर्प ने डस लिया। परिवार वाले पहले झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। ज्यादा हालत बिगड़ने पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया। दीपक रोज की तरह कमरे में चारपाई पर सोया हुआ था। रात दो बजे उसे महसूस हुआ कि किसी जंतु ने उसे डस लिया है। नींद खुली तो सामने सर्प देख उसके होश उड़ गए। शोर पर परिवार के लोगों की भी नींद खुल गई। उसका झाड़फूंक शुरू करा दिया। सोमवार की सुबह जब उसकी हालत काफी बिगड़ गई तब परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन भाइयों में बड़ा था। तीन साल पूर्व शादी हुई थी। दो साल की एक बेटी है। बेटी पैदा होने के बाद वह पत्नी के साथ अलग रह रहा था। इस घटना से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।

करमा थाना क्षेत्र के सर्प दंश से मृतक-दीपक(फाइल फोटो)स्रोत परिजन

करमा थाना क्षेत्र के सर्प दंश से मृतक-दीपक(फाइल फोटो)स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed