फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   12 hours of rain turn roads into ponds

Sultanpur News: 12 घंटे की बारिश से सड़कें बनीं तालाब

Fri, 07 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
12 hours of rain turn roads into ponds
 अलीगंज कस्बे में सड़क पर जमा बारिश का पानी। स्रोत-व्यापारी
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार रात 11 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे तक लगातार होती रही। 27.8 मिमी वर्षा ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी।
विज्ञापन

दरियापुर, लखनऊ नाका, अमहट, डिहवा, राईन नगर सहित कई इलाकों में सड़कें तालाब बन गईं। दोपहर तक पानी नहीं निकलने से लोग परेशान हुए। दूसरी ओर लगातार हुई बारिश से धान, गन्ना, मक्का, सब्जी और हरे चारे की फसलों को भरपूर लाभ मिला। लगातार बारिश ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से प्रमुख सड़कें और मोहल्ले पानी में डूब गए। बच्चों, दफ्तर कर्मियों और राहगीरों को घंटों जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। दरियापुर, कृष्णानगर, खैराबाद, पंचरास्ता, लखनऊ नाका, डिहवा, जेल मोड़ और अमहट सब्जी मंडी में दोपहर तक पानी भरा रहा। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
पालिका ने नहीं सुनी, मोहल्लेवासियों ने खुद तोड़ दी आरसीसी दीवार

लखनऊ नाका मोहल्ले में नाला निर्माण के दौरान आरसीसी दीवार खड़ी होने से महीनों से जलनिकासी बंद थी। बारिश का पानी घरों में घुसने लगा तो मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर मजदूर बुलाकर दीवार में छेद कर नाली का मुहाना चौड़ा कराया। इसके बाद पानी की निकासी शुरू हो सकी। लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और ऊंची सड़क बनाए जाने का आरोप लगाया। संवाद

जलभराव से अमहट मंडी बेहाल

अमहट। कृषि उत्पादन मंडी अमहट में जलभराव से कारोबार प्रभावित रहा। मंडी अध्यक्ष मो. शमीम लईया ने मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि हल्की बारिश में सड़कें डूब जाती हैं। जिससे किसानों की उपज और सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। नालियां जाम और सड़कें उखड़ने से रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद


बहुरावां-देवरा मार्ग पर पानी, हादसे का खतरा

विंदेश्वरीगंज। लगातार बारिश से बहुरावां-देवरा संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया। सड़क पर गड्ढे पानी में छिप जाने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।

स्कूल, अस्पताल और थाना परिसर तक पानी, दीवार भी गिरी

भदैंया। बुधवार रातभर हुई बारिश से देहात कोतवाली, सीएचसी और आधा दर्जन स्कूलों में जलभराव हो गया। संसारीपुर प्राथमिक विद्यालय की करीब 10 मीटर चारदीवारी गिर गई। कई विद्यालयों में शिक्षक और बच्चों को कक्षाओं तक पहुंचने में दिक्कत हुई। शिक्षा विभाग ने पंचायत से जलनिकासी कराने को कहा है। संवाद

पुराना हाईवे तालाब बना, दुकानों और घरों में घुसा पानी

अलीगंज। कस्बे के पुराने हाईवे मार्ग पर जलभराव से सड़क तालाब बन गई। कई दुकानों और मकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ। दुकानदार अनूप जायसवाल, अनिल कसौंधन, नितिन, अमित, घनश्याम, मुन्ना, राम कृपाल, गुल्लू, रजत, स्पर्श पांडेय आदि ने बताया कि नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है। इसकी वजह से बाजार में जलभराव हो जाता है। व्यापारियों ने नालियों पर अतिक्रमण हटाने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है। संवाद

नालियों पर अतिक्रमण से सड़क बनी तालाब, घरों में घुसी गंदगी

दोस्तपुर। बभनैया पूरब, अस्पताल रोड और ब्लॉक परिसर के आसपास जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। नालियों पर अतिक्रमण और टूटे मुख्य नाले के कारण बारिश का पानी घरों व बेसमेंट में भर गया। लोगों ने नगर पंचायत से तत्काल नालियां साफ कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। संवाद


लगातार बारिश से दो जगह कच्चे मकान क्षतिग्रस्त

वलीपुर/धम्मौर। लगातार बारिश से बृहस्पतिवार को बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अलियाबाद ग्राम पंचायत के पूरे किशुन दत्त गांव में राम जियावन का कच्चा मकान ढह गया, जिससे चारपाई, बर्तन और राशन सहित घरेलू सामान नष्ट हो गया। वहीं धम्मौर के छरौली गांव में दुर्गेश कुमार के मकान की कच्ची दीवार गिरने से रसोई का सामान मलबे में दब गया। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed