{"_id":"6a74d4c1fb9e9a239609b1d6","slug":"warning-of-action-against-dj-operators-for-violating-rules-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162223-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नियम तोड़ने पर डीजे संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नियम तोड़ने पर डीजे संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी
Fri, 07 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धम्मौर। सावन मास और कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए बृहस्पतिवार शाम थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। सीओ ने न्यायालय और शासन के निर्देशों का हर हाल में पालन कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम अनुमति के डीजे का संचालन नहीं होगा। अनुमति के बाद भी डीजे निर्धारित समय और तय मानकों के अनुरूप ही बजाया जाएगा।
अश्लील, भड़काऊ या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत बजाने पर रोक लगाई गई। उन्होंने डीजे संचालकों से प्रशासन का सहयोग कर यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की अपील की। बैठक में प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा सहित कई डीजे संचालक उपस्थित थे। संवाद