सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   123 roads burned in tar fire

Sultanpur News: तारकोल की आग में झुलसीं 123 सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 13 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
123 roads burned in tar fire
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बरसात आने में अब चंद दिन बाकी हैं लेकिन जिले की 123 सड़कें अब भी मरम्मत और पेंटिंग का इंतजार कर रही हैं। वजह है तारकोल की बेकाबू महंगाई। अप्रैल से लगातार बढ़ते दामों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क निर्माण व्यवस्था की रफ्तार रोक दी है। 50 से 55 हजार रुपये प्रतिटन मिलने वाला तारकोल अब 95 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। हालात यह हैं कि एक महीने बाद भी किसी सड़क पर काम शुरू नहीं हो सका है।
Trending Videos



अचानक बढ़ी कीमतों से ठेकेदारों का पूरा गणित बिगड़ गया है। उनका कहना है कि पुराने रेट पर काम करने का मतलब सीधे घाटे में जाना है। यही वजह है कि अधिकतर ठेकेदारों ने सड़क पेंटिंग और मरम्मत का काम रोक दिया है। सबसे बड़ा संकट यह है कि मानसून शुरू होने में अब करीब 20 दिन ही बचे हैं। यदि इस दौरान सड़क निर्माण और पेंटिंग शुरू नहीं हुई तो बारिश के कारण पूरा काम चार महीने तक ठप पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को बरसात में टूटी और गड्ढों से भरी सड़कों पर सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी और ईरान-इजराइल तनाव का असर सीधे तारकोल पर पड़ा है। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि जब तक विभाग नई दरों पर भुगतान का आदेश नहीं देगा, तब तक ठेकेदार काम शुरू करने का जोखिम नहीं उठा सकते।






जर्जर सड़कों पर चलना लोगों की मजबूरी



जिले के कई प्रमुख संपर्क मार्ग पहले से खराब हालत में हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद बढ़ी कीमतों के कारण निर्माण एजेंसियां पीछे हट रही हैं। ऐसी स्थिति में जर्जर सड़कों पर चलना लोगों की मजबूरी बनी हुई है।



40 हजार रुपये प्रति टन बढ़ी कीमत

पहले का रेट - मौजूदा रेट - बढ़ोतरी
50-55 हजार 95 हजार 40 हजार

इनसेट
20 दिन में काम नहीं शुरू हुआ तो बरसात रोकेगी निर्माण

-जून के पहले सप्ताह से सक्रिय हो जाता है मानसून
-सड़क पेंटिंग के लिए बचा है बेहद कम समय

-बारिश शुरू होते ही बंद हो जाएगा हॉटमिक्स और पेंटिंग कार्य
-चार महीने तक लटक सकता है सड़क निर्माण अभियान


शासन ने दी राहत, नई दर पर होगा भुगतान

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि दोनों खंडों की 123 सड़कों का पेंटिंग और नवीनीकरण कार्य प्रभावित हुआ है। शासन ने बढ़ी दरों पर तारकोल खरीदने की अनुमति दे दी है। विभाग नई दरों पर तारकोल मंगाने की प्रक्रिया में जुट गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को भी मौजूदा बाजार भाव के अनुसार भुगतान किया जाएगा, जिससे जल्द सड़क निर्माण और पेंटिंग कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed