{"_id":"6a04ca9523101cb47a042419","slug":"daughters-touched-the-sky-of-success-in-12th-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-156207-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 12वीं में बेटियों ने छू लिया सफलता का आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 12वीं में बेटियों ने छू लिया सफलता का आसमान
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 14 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद केएनआईसी लालडिग्गी में खुशियां मनाते शिक्षक व विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले की बेटियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। अधिकांश विद्यालयों में छात्राएं टॉपर रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दीक्षा मिश्रा ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
गोपाल पब्लिक स्कूल की नेहा तिवारी को 96.20 प्रतिशत अंक मिले। केएनआईसीई लालडिग्गी की आयुषी चौधरी और त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर की श्रेया यादव ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। श्रेया यादव ने पॉलिटिकल साइंस में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत 632 में से 631 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
33 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 596 प्रथम श्रेणी में पास हुए। गोपाल पब्लिक स्कूल में 158 में से 148 विद्यार्थी सफल रहे। त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर के सभी 132 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। केएनआईसीई लालडिग्गी में भी सभी 378 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
केंद्रीय विद्यालय अमहट के सभी 95 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। स्नेहा जायसवाल, उम्मे हनी और प्रज्ञा पाठक को 94.60 प्रतिशत अंक मिले। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के सभी 156 विद्यार्थी सफल रहे, जहां उत्कर्ष दुबे ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 148 में से 138 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। शिवेंद्र को 95 प्रतिशत अंक मिले।
डालिम्स सनबीम स्कूल डोभियारा में 146 में से 143 विद्यार्थी सफल रहे। आर्या त्रिपाठी और रितुराज सिंह को 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। सनबीम स्कूल सुल्तानपुर के सभी 53 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जहां सुकृति श्रीवास्तव को 94.40 प्रतिशत अंक मिले। केएनआईसीई करौंदिया के सभी 78 विद्यार्थी सफल रहे। नंदनी सिंह को 90.40 प्रतिशत अंक मिले।
महर्षि विद्या मंदिर में 150 में से 117 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। अविरल सिंह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जीडी गोयनका स्कूल के सभी 19 विद्यार्थी सफल रहे, जहां प्रियांशी सिंह और फलक को 86 प्रतिशत अंक मिले। ताबिश पब्लिक स्कूल के सभी 49 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रखर श्रीवास्तव को 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। सेंट जेवियर्स कादीपुर में 78 में से 74 विद्यार्थी सफल रहे। श्रेयांशी शुक्ला को 90 प्रतिशत अंक मिले। टाइनीटाट्स पब्लिक स्कूल में 161 में से 149 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
Trending Videos