{"_id":"6a42af05a26593f541020555","slug":"13-year-old-boy-dies-of-snakebite-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-159444-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Mon, 29 Jun 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीपुर। बल्दीराय क्षेत्र के नंदौली गांव में रविवार रात सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
नंदौली निवासी अकलीम खान का पुत्र अमान खान (13) रविवार रात घर की छत पर सोने गया था। परिजनों के मुताबिक, सोते समय सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणो के मुताबिक परिजन किशोर को पहले घर लेकर आए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर दोबारा मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में अमान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार बल्दीराय गुलाब सिंह नंदौली गांव पहुंचे। वहीं, बल्दीराय थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उनके पास नहीं है।
इनसेट
सर्पदंश से बचाव के उपाय
सांप के काटने पर घबराएं नहीं और पीड़ित को शांत रखें।
काटे गए स्थान को हिलाने-डुलाने से बचें, ताकि जहर तेजी से न फैले।
तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें।
इनसेट
ये लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं
पलकें भारी होना
आवाज में बदलाव या लड़खड़ाहट
खाने-पीने में परेशानी
इनसेट
साल दर साल बढ़ी मौतें, बरतें सावधानी
2023-24 : 16 मौतें
2024-25 : 26 मौतें
2025-26 : 28 मौतें
2026-27 : अब तक 4 मौतें
(आंकड़े आपदा राहत विभाग से लिए गए हैं)
(संवाद)