{"_id":"6a42aed7c2a61a96ae0ca0f2","slug":"the-gau-raksha-vahini-staged-a-protest-regarding-a-30-point-list-of-demands-and-submitted-a-memorandum-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-159446-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गो रक्षा वाहिनी ने 30 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गो रक्षा वाहिनी ने 30 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Mon, 29 Jun 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गोवंश व अन्य बेसहारा पशुओं की सुरक्षा, उपचार और गोशालाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर गो रक्षा वाहिनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित 30 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद यादव को सौंपा।
प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तर पर बेजुबान पशु संरक्षण एवं राहत समिति के गठन, गोशालाओं की नियमित जांच, सामाजिक ऑडिट, सीसीटीवी निगरानी, 24 घंटे पशु हेल्पलाइन, प्रत्येक ब्लॉक में पशु एंबुलेंस और सड़क हादसों में घायल पशुओं के लिए रेस्क्यू टीम गठित करने की मांग की। साथ ही ज्ञापन में गोशालाओं के बजट, पशुओं की संख्या, उपचार व मृत्यु दर का ब्योरा सार्वजनिक करने और लापरवाही पर कार्रवाई की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर जयशंकर दुबे, उदय प्रकाश मिश्र, अंकित अग्रहरि, सुभाष सोनकर, राकेश सिंह, प्रदीप कसौधन, शशिधर द्विवेदी, अनिल अग्रहरि सहित कई लोग मौजूद रहे।