सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2400 youth will get employment opportunity

Sultanpur News: 2400 युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
2400 youth will get employment opportunity
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संचालित सीएम युवा उद्यमी विकास योजना में बदलाव किया गया है। योजना में आवेदन करने वाले युवाओं को पहले 30 मिनट का अनिवार्य ऑनलाइन प्रशिक्षण वीडियो देखना होगा, इसके बाद आवेदन पोर्टल पर सबमिट हो सकेगा।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 2400 युवाओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक पोर्टल पर पंजीकरण के बाद आवेदक को रिकॉर्डेड वीडियो दिखाई जाएगी, जिसमें व्यवसाय चयन, ऋण प्रक्रिया, विपणन की जानकारी दी जाएगी। एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत अब बैंक स्तर पर आवेदन सीधे रिजेक्ट नहीं किए जाएंगे। यदि आवेदन में कोई कमी पाई जाती है तो बैंक उसे उपायुक्त उद्योग को वापस भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण अनिवार्य
ऋण स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों के लिए पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इसमें योजना की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, विपणन और व्यवसाय संचालन पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। अंतिम दिन लाइव सत्र के माध्यम से सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए संस्था का चयन पोर्टल के जरिए स्वतः किया जाएगा।

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लक्ष्य आवंटित हो गया है। आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। अब बैंक स्तर पर आवेदन रिजेक्ट नहीं होंगे और 30 मिनट का प्रशिक्षण वीडियो देखना अनिवार्य होगा।-
नेहा सिंह, उपायुक्त उद्योग, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed