सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Pradhan's complaint proved costly: Youth killed with sticks and axe

प्रधान की शिकायत पड़ी भारी: लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, भ्रष्टाचार का था मामला

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 29 Apr 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

जैसे ही युवक भिटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।
 

Sultanpur: Pradhan's complaint proved costly: Youth killed with sticks and axe
हमले में घायल हुए युवक की हुई मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि भ्रष्टाचार की जांच कराने की रंजिश में मंगलवार शाम युवक पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Trending Videos


भिटौरा निवासी 28 वर्षीय जसवंत सिंह शाम करीब सात बजे बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भिटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जसवंत मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ कराई जा रही जांच से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया। एएसपी बीएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed