{"_id":"69f0ffb364e800410d003b54","slug":"temperature-fluctuations-increase-diarrhea-in-children-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-155123-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तापमान के उतार-चढ़ाव से बच्चे में डायरिया बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तापमान के उतार-चढ़ाव से बच्चे में डायरिया बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में तेज धूप और तापमान के उतार-चढ़ाव से लोगों की सेहत पर असर दिख रहा है। संक्रमण, बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से बच्चे डायरिया से जूझ रहे हैं। खानपान और अनियमित दिनचर्या में बदलाव न करने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में मंगलवार को 130 बच्चों का इलाज किया गया। इनमें डायरिया पीड़ितों की ज्यादा थी। गंभीर हालत वाले पांच से छह बच्चों को प्रतिदिन वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों में पानी की कमी चिंता का विषय है। महिला व पुरुष अस्पताल के मेडिसिन विभाग में रोजाना 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। तेज बुखार, उल्टी, दस्त और कमजोरी के लक्षण प्रमुख हैं। फिजिशियन व सीएमएस डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि तेज धूप, पानी की कमी और बाहर के खाद्य पदार्थों से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुछ मामलों में जांच के दौरान पीलिया भी सामने आ रहा है।
बचाव के उपाय
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बच्चों को धूप से बचाने और स्वच्छ भोजन देने की सलाह दी। उन्होंने ओआरएस या घर पर तैयार घोल पिलाते रहने को कहा। लू से बचाव के लिए धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, मट्ठा व नारियल पानी का सेवन करें। सिर ढककर निकलें और हल्के सूती कपड़े पहनें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X