{"_id":"69f185e4d58d4bd54a0ca06a","slug":"video-video-parathhana-ka-shakayata-pa-bhara-ltha-dada-va-kalhaugdha-sa-hamal-kara-yavaka-ka-hataya-eesapa-na-thaya-byana-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रधान की शिकायत पड़ी भारी: लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, एएसपी ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रधान की शिकायत पड़ी भारी: लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, एएसपी ने दिया बयान
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि भ्रष्टाचार की जांच कराने की रंजिश में मंगलवार शाम युवक पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
भिटौरा निवासी 28 वर्षीय जसवंत सिंह शाम करीब सात बजे बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भिटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जसवंत मौके पर ही गिर पड़े।
सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ कराई जा रही जांच से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया। एएसपी बीएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।