{"_id":"127-81394","slug":"Sultanpur-81394-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दद्दन हत्याकांड में आरोपी नीलकमल ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दद्दन हत्याकांड में आरोपी नीलकमल ने किया सरेंडर
Sultanpur
Updated Tue, 01 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दद्दन सिंह हत्याकांड के चर्चित मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया। प्रभारी सीजेएम/एसीजेएम द्वितीय संध्या श्रीवास्तव ने अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
राज्य भंडारण निगम के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस नेता जंगबहादुर सिंह के पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दद्दन सिंह और उनके ड्राइवर सुरेश पांडेय की 14 जून को जगदीशपुर थाने के रानीगंज-वारिसगंज मार्ग पर स्थित भिखनापुर गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व विधायक जंगबहादुर सिंह की तहरीर पर जामों निवासी प्रतापगढ़ के सपा एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, जामों थाना क्षेत्र के बंधवा रेसी निवासी नील कमल सिंह, सूखी बाजगढ़ निवासी उदयभान सिंह व कैमा गांव के रुद्र प्रताप सिंह और चार-पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ जगदीशपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को आरोपी नील कमल सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभारी सीजेएम/एसीजेएम द्वितीय संध्या श्रीवास्तव ने अभियुक्त को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।