फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Markets buzz with activity for Hariyali Teej; enthusiasm visible among married women

Sultanpur News: हरियाली तीज के लिए बाजारों में रौनक, सुहागिनों में दिखा उत्साह

Sat, 15 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with activity for Hariyali Teej; enthusiasm visible among married women
शहर के बाटागली में दुकान पर हरियाली तीज के लिए शृंगार की सामग्री खरीदतीं महिलाएं। संवाद
सुल्तानपुर। हरियाली तीज शनिवार को मनाई जाएगी। इस त्योहार के लिए सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखेंगी। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी इस व्रत का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को शहर के बाटागली बाजार में भीड़ देखी गई। मेहंदी, चूड़ी और शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती दिखीं। पंडित रमाकांत पांडेय ने बताया कि हरियाली तीज सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आती है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था। महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं। युवतियों ने घरों में झूले डालने के साथ मेहंदी लगवाना शुरू कर दिया है। उन्होंने नए वस्त्र व शृंगार सामग्री खरीदी है।
विज्ञापन

ग्राहकों की संख्या बढ़ी है
बाटागली के दुकानदार अश्विनी वर्मा और निकेत राणा ने ग्राहकों की संख्या में वृद्धि बताई। शुक्रवार को मेहंदी, चूड़ी, बिंदी और अन्य शृंगार सामग्री की बिक्री में तेजी आई। यह पर्व आस्था और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुख-समृद्धि की प्रार्थना

सीताकुंड की अनुराधा तिवारी ने बताया कि तीज माता से अखंड सौभाग्य, आस्था और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।
झूले और गीत बढ़ाते हैं पर्व की शोभा

ठठेरी बाजार की रीना गुप्ता के अनुसार, हरियाली तीज प्रेम और आस्था का पावन पर्व है। पूजा और व्रत के साथ पारंपरिक गीत इसकी शोभा बढ़ाते हैं। झूले भी पर्व की खुशी को और अधिक बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed