फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth killed, another injured in collision between two bikes

Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की गई जान, दूसरा घायल

Sat, 15 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, another injured in collision between two bikes
कुड़वार। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर भदहरा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमेठी जिले के जामो के बरेहटी निवासी राजभवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना बृहस्पतिवार देर शाम करीब 07:30 बजे हुई। अमेठी जिले के जामो के बरेहटी निवासी राजभवन (30) वर्तमान में सुल्तानपुर की कांशीराम कॉलोनी में रहते थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से अपनी बहन के घर इसरौली गए थे। शाम 7:30 बजे लौटते समय भदहरा गांव के पास दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में राजभवन गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अकेले बाइक से जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार बभनगवां निवासी प्रदीप (28) मामूली रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से राजभवन को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रिश्तेदार व परिजन राजभवन को वाहन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इसी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed