{"_id":"6a7f64481f5f1a3ba203e86b","slug":"substandard-road-that-was-dug-up-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-162830-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: उखाड़ी गई घटिया सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: उखाड़ी गई घटिया सड़क
विज्ञापन
निर्माणाधीन गोलाघाट-टेढ़ुई मार्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गोलाघाट-टेढ़ुई निर्माणाधीन फोरलेन में घटिया निर्माण का मामला सामने आने के बाद करीब 800 मीटर सड़क उखाड़ दी गई है। अब इस हिस्से पर बरसात के बाद दोबारा तारकोल का लेपन कराया जाएगा।
सात जुलाई को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फोरलेन का निरीक्षण किया था। जांच में 800 मीटर हिस्से में सड़क का लेपन मानकों के अनुरूप नहीं मिला था। प्रमुख सचिव ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं और निर्माण फर्म के जिम्मेदारों को फटकार लगाई थी। साथ ही सड़क उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए थे। इसी मामले में अधिशासी अभियंता अरुण कुमार को निलंबित भी किया गया था।
जांच के बाद पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने करीब 800 मीटर खराब सड़क को उखड़वा दिया है। वर्तमान में गिट्टी की कुटाई का काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार लगातार बारिश के कारण फिलहाल तारकोल का लेपन नहीं कराया जा रहा है। मौसम साफ होने पर दोबारा पिचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी अधिशासी अभियंता रवींद्र आर्या ने बताया कि करीब 800 मीटर सड़क को उखड़वा दिया गया है। गिट्टी की कुटाई कराई जा रही है। बरसात के बाद इस हिस्से के साथ शेष सड़क पर भी मानकों के अनुसार तारकोल का लेपन कराया जाएगा।