फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Aadhaar age becomes a hurdle for free travel

Sultanpur News: मुफ्त सफर की राह में आधार की उम्र बनी रोड़ा

Fri, 11 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar age becomes a hurdle for free travel
सुल्तानपुर। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू होने के बाद आधार में दर्ज उम्र कई बुजुर्ग महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन गई है। वास्तविक उम्र 60 वर्ष से अधिक होने के बावजूद आधार में कम उम्र दर्ज होने पर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिचालक आधार में दर्ज उम्र के आधार पर ही टिकट जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुल्तानपुर डिपो में निगम की 95 और अनुबंधित 62 समेत कुल 157 बसें हैं। शासन ने 30 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बस यात्रा निशुल्क की है। उम्र सत्यापन के लिए आधार कार्ड को मान्य किया गया है। आधार में दर्ज उम्र ही निशुल्क यात्रा की पात्रता का आधार बन रही है।
विज्ञापन

परिचालक शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि कई महिलाएं देखने में 60 वर्ष से अधिक उम्र की होती हैं, लेकिन आधार में उम्र कम दर्ज होने से उन्हें निशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं दी जा सकती। परिचालक सौरभ ने बताया कि उम्र का सत्यापन दस्तावेज के आधार पर ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार में 57, वास्तविक उम्र करीब 65 :बृहस्पतिवार को बस स्टेशन पर पांच बुजुर्ग महिलाएं मिलीं। इनमें चार के आधार में 60 वर्ष से अधिक उम्र दर्ज थी। कमला देवी की वास्तविक उम्र करीब 65 वर्ष है, लेकिन आधार में 57 वर्ष दर्ज है। इसके चलते उन्हें निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिल सका। कमला देवी ने बताया कि अब आधार में उम्र संशोधित करानी होगी।

आधार में जन्मतिथि कराएं दुरुस्त: एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। महिलाओं को आधार में जन्मतिथि का पूरा और सही विवरण दर्ज कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed