{"_id":"6ac7e7a1cd1865e3e6036087","slug":"accused-of-opening-fire-arrested-in-encounter-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166757-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर के कुंदा भैरोपुर के पास मुठभेड़ स्थल पर पड़ी बाइक। -स्रोत-पुलिस
अखंडनगर। लोरपुर गोलीकांड का आरोपी मोतिगरपुर के गोदलपुर निवासी मुकेश वर्मा (24) बुधवार देररात कुंदाभैरोपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी अखंडनगर पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस को आरोपी के पास से असलहा, कारतूस और बाइक मिली है।
अखंडनगर के लोरपुर गांव में सोमवार को एसयूवी सवार बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला किया था। फायरिंग भी की थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार रात पुलिस टीम कुंदाभैरोपुर के वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि लोरपुर गोलीकांड का एक आरोपी मुकेश बाइक से कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन के पास मौजूद है।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि लोरपुर गोलीकांड में मुकेश आरोपी है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी का है आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक मुकेश वर्मा का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मोतिगरपुर, गोसाईंगंज, जयसिंहपुर और अखंडनगर थानों में चार मामले दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमले से संबंधित मामले भी शामिल हैं।
मई से अब तक सात मुठभेड़ में 20 बदमाश गिरफ्तार
- आठ मई : कोतवाली नगर के अमहट के पास लूट के आरोपियों प्रतीक भारती, सूफियान, प्रिंस राणा और अनुभव को गिरफ्तार किया गया।
- 18 मई : अखंडनगर के कनकपुर में पशु तस्करी के आरोपी जौनपुर निवासी मो. आसिफ को गिरफ्तार किया गया।
- 19 मई : जयसिंहपुर के हालापुर में 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर विनोद यादव को गिरफ्तार किया गया।
- 25 मई : अखंडनगर के कुंदाभैरोपुर में लूट के आरोपी संगम, हेमचंद्र और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया।
- दो जुलाई : जयसिंहपुर के पीढ़ी टोल प्लाजा के पास 50 हजार रुपये के इनामी अनिकेत चौहान सहित चार बदमाशों को 11 लाख रुपये और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
- 24 अगस्त : अखंडनगर में चोरी के आरोपी विपिन निषाद के पैर में गोली लगी। उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया।
- 29 अगस्त : मोतिगरपुर के रामपुर बिरतिहा में जानलेवा हमले के आरोपी शिवम सिंह और रतन निषाद पैर में गोली लगने से घायल हुए, जबकि उनके साथी सत्यम को गिरफ्तार किया गया।