फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Scuffle between police and SP workers over snatching of effigy

Sultanpur News: पुतला छीनने में पुलिस-सपाइयों में धक्कामुक्की

Fri, 09 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between police and SP workers over snatching of effigy
विकास भवन के पास सपा कार्यकर्ता व पुलिस की छीनाझपटी में गिरी बाइक।-संवाद
सुल्तानपुर। कथित वोट चोरी के विरोध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की पुलिस की कोशिश धक्कामुक्की में बदल गई। विकास भवन के पास पुलिस ने कार्यकर्ताओं से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में छीना-झपटी शुरू हो गई। इसी दौरान एक बाइक गिर गई और पुलिसकर्मी भी जमीन पर जा गिरा। इसके बाद भी पुलिस पूरा पुतला नहीं छीन सकी। कार्यकर्ता बचे हुए हिस्से को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक पहुंच गए और आग लगा दी।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। पुलिस ने मुख्य द्वार की ओर बढ़ने से रोकने के लिए घेराबंदी की। विकास भवन के पास पुलिसकर्मियों ने पुतला कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे नहीं छोड़ा। धक्कामुक्की के बीच दोनों पक्षों में खींचतान होती रही। पुलिसकर्मी के गिरने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, अशोक सिंह बिसेन, राम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू सिंह, राजेश यादव, राकेश श्रीवास्तव दीपू, ज्ञान प्रकाश मिश्र, सलाहुद्दीन, तेजिंदर सिंह बग्गा, वैभव मिश्र, देवेंद्र यादव गुड्डू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, काला दिवस मनाया

सुल्तानपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों, कथित वोट चोरी और कांग्रेसी नेताओं के साथ दिल्ली में पुलिस की बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में जिला कार्यालय से निकला जुलूस लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, जिला अस्पताल, बस स्टैंड और विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। मुख्य गेट पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पांडेय ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जवाब देना सरकार व चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट राजेश तिवारी ने कहा कि सांसद राहुल गांधी के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जा रहे थे, लेकिन जिस तरह से मोदी-शाह के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह से बदसलूकी हुई, वह घोर निंदनीय है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पुलिस का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि काला दिवस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रदर्शन में फिरोज अहमद, सियाराम तिवारी, निकलेश सरोज, राहुल त्रिपाठी, सलाउद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा, इश्तियाक अहमद, हामिद राईन, संतोष वर्मा और वरुण मिश्र समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed