सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Admit cards arrived with copies, distribution will start soon

Sultanpur News: कॉपियों संग पहुंचे प्रवेशपत्र, जल्द शुरू होगा वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Admit cards arrived with copies, distribution will start soon
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की खेप शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंच गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र और नामावलियां भी आ रही हैं। इनका वितरण जल्द ही विद्यालयों में शुरू होगा।
Trending Videos

इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले से कुल 76,664 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 40,122 और इंटरमीडिएट के 36,572 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एडीआईओएस जटाशंकर ने बताया कि परिषद की भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं को मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में उतारा गया। परीक्षा की शुचिता को ध्यान में रखते हुए इन्हें 24 घंटे क्रियाशील वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विद्यालयों को शत-प्रतिशत सादी उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। डीआईओएस कार्यालय को प्रवेशपत्र, नामावलियां और अन्य परीक्षा संबंधी आवश्यक सामग्री भी मिलने लगी हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए तैयार बंडल जल्द ही प्रधानाचार्यों को सौंपे जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जीआईसी में कॉपियों के बंडल और स्टेशनरी पहुंची है, जिसे उतारकर मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed