{"_id":"698245d8a27a4bde980fe35a","slug":"rain-and-westerly-winds-create-crisis-for-crops-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-149439-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश और पछुआ हवा से फसलों पर बना संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश और पछुआ हवा से फसलों पर बना संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय क्षेत्र में हवा और बारिश से गिरी सरसों की फसल। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर आम जनजीवन के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में रिमझिम से लेकर हल्की बारिश हुई। दिन चढ़ने के बावजूद सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। बारिश के साथ तेज रफ्तार पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी, जिससे दिन में भी लोगों को गलन का अहसास हुआ।
शहर के साथ ग्रामीण अंचल में भी मौसम का असर साफ नजर आया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान नजर आए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मौसम का मिजाज बदला और हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। पश्चिमी हवा की तेज रफ्तार से खुले साधनों और दोपहिया वाहनों से चलने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, नमी और तेज हवा के चलते ठंड सामान्य से अधिक महसूस हुई।
किसानों ने बारिश के बताए नफा-नुकसान
मंगलवार को मौसम में आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान गजराज तिवारी, रामप्यारे वर्मा, जंगली मौर्य, मो. अंसार और धर्मराज यादव ने कहा कि इस समय सरसों और लाही की फसलों में फूल आ चुके हैं। हल्की बारिश तक नुकसान नहीं है, लेकिन यदि तेज बारिश या ओलावृष्टि हुई तो फूल झड़ जाएंगे। जिससे पैदावार प्रभावित होगी। बल्दीराय के निसासिन गांव के किसान देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि बारिश से गेहूं, चना, मसूर आदि फसलों को फायदा हुआ है। अधिक बरसात होने से आलू के सड़ने का भी खतरा है।
आज भी बूंदाबांदी के आसार
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ से हुआ है। कहा कि मंगलवार को 5.2 मिमी बारिश हुई। बुधवार को भी हल्का कोहरा/हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।
कीचड़ में सनी सड़कें, बढ़ी मुसीबत
मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने शहर की सड़कों की पोल खोल दी। सब्जी मंडी, बस स्टेशन, डाकखाना चौराहा, जीएन रोड, पंचरास्ता और नार्मल चौराहा समेत कई इलाकों में सड़कें कीचड़ से सन गईं। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ी। कादीपुर से खरीदारी करने आए शुभम मिश्र ने बताया कि सब्जी मंडी के पास बाइक फिसलते-फिसलते बची। मनोज कुमार ने कहा कि चौक में खरीदारी के दौरान कीचड़ के कारण गिरने की नौबत आ गई। इसके अलावा रामअवतार और दुकानदार सतीश वर्मा ने भी फिसलन से दुर्घटना की आशंका जताई।
Trending Videos