{"_id":"6982448e7e49facd6e0b1815","slug":"the-soldier-was-cremated-with-military-honours-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-149448-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सैन्य सम्मान के साथ जवान का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सैन्य सम्मान के साथ जवान का किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज के बरुई घाट पर सलामी देते सेना के जवान। -संवाद
विज्ञापन
गोसाईगंज। जम्मू के अखनूर सेक्टर स्थित ऑर्डिनेंस डिपो में तैनात गोसाईगंज के बरुई गांव निवासी भारतीय सेना के जवान भूपेंद्र कुमार सिंह (41) का अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान से किया गया। गोमती नदी के तट पर स्थित बरुई घाट पर उनके पुत्र शिवांश सिंह ने मुखाग्नि दी। घाट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम रहीं।
परिजनों के अनुसार रविवार सुबह अखनूर में ड्यूटी के दौरान भूपेंद्र कुमार सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें तत्काल नजदीकी के सेना के कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया था। भूपेंद्र कुमार सिंह अपनी पत्नी रूबी व बच्चों शिल्पा व शिवांश के साथ वहां रह रहे थे। सोमवार देर रात करीब 10 बजे सेना के जवानों और परिजनों के साथ उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बरुई पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां पुष्पा सिंह, पत्नी रूबी सिंह, भाई सत्येंद्र सिंह, रविंद्र सिंह सहित अन्य परिजन बेसुध होकर रोने लगे।
परिजनों ने बताया कि नवंबर माह में भूपेंद्र छुट्टी लेकर गांव आए थे। छुट्टी खत्म होने पर वापस चले गए थे। मंगलवार सुबह अयोध्या से पहुंची फाइव मराठा लाई बटालियन के हेड नानासो भदरगे के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी ने पार्थिव शरीर को बरुई घाट तक पहुंचाया। सैन्य सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज में लिपटे शव को अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, जयसिंहपुर एसडीएम प्रभात कुमार सिंह, जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, मोतिगरपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता राम पूजन दुबे, प्रदीप मिश्र, गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने भूपेंद्र कुमार सिंह को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Trending Videos