{"_id":"69adbd978d58d194a302bfa4","slug":"dva-became-the-winner-by-defeating-the-stadium-team-in-volleyball-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-151639-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वॉलीबॉल में स्टेडियम की टीम को हराकर डीवीए बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वॉलीबॉल में स्टेडियम की टीम को हराकर डीवीए बना विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में विजेता टीम।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को फिट इंडिया महिला सप्ताह का आयोजन किया गया। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख में खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई।
वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन (डीवीए) की टीम ने स्टेडियम को हरा तीन सेट के मैच में 2-0 से जीत दर्ज की। 400 मीटर सीनियर दौड़ में कशिश प्रिया प्रथम साक्षी गौतम द्वितीय रहीं। 200 मीटर सीनियर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियांशी यादव प्रथम और चंद्रिका द्वितीय रहीं। 13 वर्षीय 100 मीटर दौड़ में दिव्यांशी प्रथम, अंकिता द्वितीय रहीं। वहीं, 200 मीटर में दिव्यांशी प्रथम नैंसी द्वितीय रहीं। स्वदेशी खेलों के अंतर्गत गिट्टक में खिलाड़ी हर्षित प्रथम, कीत-कीत में रिचा यादव प्रथम, अंशिका द्वितीय रहीं। इक्कम-दुक्कम में कशिश गुप्ता प्रथम सोनाक्षी यादव द्वितीय रहीं। टेबल टेनिस एकल में मासूम ने श्रिया मिश्रा को तीन सेट के मैच में 2-1 से हराया। युगल वर्ग में श्रिया एवं मासूम की जोड़ी ने कल्पना और अपूर्वा की जोड़ी को लगातार दो सेटों में हराया।
निर्णायक अनुपम शुक्ला, प्रांजलि, पूजा यादव, बुशरा, सत्तार, मो. सईद, आरिफ नियाज, मुनेंद्र मिश्र, अर्जुन यादव, प्रदीप यादव, प्रवीण मिश्रा, आशा, आनंद श्रीवास्तव, श्यामधर ओझा, राम नरेश मौजूद रहे। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
Trending Videos