{"_id":"69adbcc2a33dd26c930dc102","slug":"if-rumors-are-spread-about-the-cylinder-crisis-action-will-be-taken-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-151637-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सिलिंडर संकट पर अफवाह फैलाई तो कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सिलिंडर संकट पर अफवाह फैलाई तो कार्रवाई तय
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पयागीपुर स्थित गैस एजेंसी की गोदाम पर सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन पहले तक घरेलू गैस सिलिंडरों के नियमित वितरण में दिक्कतों को देखते हुए अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। ऐसे में प्रशासन व पुलिस ने अपील जारी करते हुए सिलिंडरों के संकट से इन्कार किया है। इस पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने तहसीलवार टीम गठित कर दी है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय से घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ संचालकों की ओर से इसके पीछे आवक की कमी बताई जा रही थी। उपभोक्ताओं ने भी एडवांस सिलिंडर रखने के लिए बुकिंग शुरू कर दी।
इसकी वजह से शुक्रवार व शनिवार तक नियमित वितरण का संकट बना रहा। शनिवार देर शाम जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस संचालकों के साथ बैठक करके शिकंजा कस दिया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या ने माना कि दो दिन पहले तक कुछ दिक्कत रही, लेकिन रविवार की स्थिति सामान्य है। बुकिंग करने वालों को एक-दो दिन में सिलिंडर मिल रहा है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर का कोई संकट नहीं है। झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
Trending Videos