{"_id":"69adbdf8242e2661070e130c","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-an-out-of-control-bike-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-151651-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बेकाबू बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बेकाबू बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। बभनैया पूरब निवासी निन्हा देवी (64) शनिवार देर शाम घर से बाहर निकलीं। सड़क पार कर रही थीं, तभी ब्लॉक चौराहे से जा रहे अनियंत्रित बाइक सवार से वह टकरा गईं। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बाइक लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। निन्हा देवी की गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान वहां उनकी मौत हो गई। उनके पति राम उजागिर की पहले ही मौत हो चुकी है। निन्हा देवी की मौत का पता चलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos