सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Long queues for cylinders at gas agencies, demand increased by one and a half times

Sultanpur News: गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लंबी कतार, डेढ़ गुना बढ़ी डिमांड

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Long queues for cylinders at gas agencies, demand increased by one and a half times
कुड़वार ​स्थित गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर सिलिंडर लेने के लिए मौजूद उपभोक्ता। -संवाद 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एलपीजी सिलिंडरों की मांग पर जिले में मंगलवार को गैस एजेंसियों पर अचानक डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कई गैस एजेंसियों पर स्टॉक कम पड़ने लगा है। मंगलवार को कुछ गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही।
Trending Videos

एजेंसी संचालकों के अनुसार सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन लगभग 12,600 घरेलू गैस सिलिंडरों की मांग रहती है। इन दिनों यह बढ़कर करीब 19,000 तक पहुंच गई है। अचानक बढ़ी मांग से कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है, कहीं-कहीं व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम ज्यादा वसूलने की जानकारी आ रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों की कुल 42 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनसे चार लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन धारकों और करीब 2.30 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा लगभग एक हजार व्यावसायिक कनेक्शन भी हैं। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि दो दिनों तक कुछ स्थानों पर गैस की किल्लत की स्थिति देखने को मिली थी, लेकिन यह मुख्य रूप से अफवाहों के कारण हुई। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और एजेंसियों को पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

भीड़ के बावजूद आसानी से मिला सिलिंडर
फोटो संख्या- 04,05,06
मंगलवार को शहर की एक गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता श्री नारायण उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैस की कमी की खबर सुनकर वे चिंतित हो गए थे, लेकिन एजेंसी पहुंचने पर उन्हें आसानी से सिलिंडर मिल गया। उपभोक्ता शिवानी अग्रहरि और पूजा गुप्ता ने भी बताया कि एजेंसी पर भीड़ होने के बावजूद उन्हें बिना परेशानी गैस मिल गई।

गोदामों की नियमित कराई जा रही जांच
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रत्येक एजेंसी से प्रतिदिन लगभग 200 से 300 सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। गोदामों की नियमित जांच कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

समस्या होने पर एजेंसी से करें संपर्क
सुल्तानपुर एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जियाउल हसनैन ने बताया कि जिले में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। यदि किसी उपभोक्ता को बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है तो वह संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकता है।
ब्योरा नहीं उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि वह आवश्यक बैठक में हैं। मंगलवार को जिले में बुकिंग और विक्रय हुए सिलिंडरों का ब्योरा उनके पास नहीं उपलब्ध है।






मांग और आपूर्ति का तुलनात्मक विश्लेषण
सामान्य दिनों में दैनिक मांग : 12,600 सिलिंडर
वर्तमान में दैनिक मांग : लगभग 19,000 सिलिंडर
जिले में कुल गैस एजेंसियां : 42
एलपीजी कनेक्शन धारक : चार लाख से अधिक
उज्ज्वला योजना लाभार्थी : 2.30 लाख
व्यावसायिक कनेक्शन : करीब 1,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed