सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Opponents beat up a pregnant woman due to enmity, her condition is critical

Sultanpur News: रंजिश में विपक्षियों ने गर्भवती को पीटा, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Opponents beat up a pregnant woman due to enmity, her condition is critical
web -
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी हुमैरा बानो (38) के मुताबिक उनका जमीन का विवाद गांव के विपक्षी युनुस से चल रहा है। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को उनके पति सलीम घर पर नहीं थे। शाम करीब 05:30 बजे अपने दरवाजे पर बैठी थीं। उनके साथ उनका पुत्र मो. शीजान (09) भी बैठा था।
Trending Videos

आरोप है कि विपक्षी युनुस के पुत्र असलम व गोलू उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें व उनके पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं। पीड़िता के मुताबिक वह गर्भवती हैं। विपक्षियों के हमले के बाद उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया पहुंचाया। भदैंया सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी हवलदार सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed