सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Leprosy patient search campaign begins, team will knock on doors

Sultanpur News: कुष्ठ रोगी खोजी अभियान शुरू, घरों में दस्तक देगी टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Leprosy patient search campaign begins, team will knock on doors
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान सोमवार से शुरू हुआ। इसके लिए जिले भर में 2745 टीम लगाई गई हैं। 534 सुपरवाइजर टीम की निगरानी करेंगे। टीम घर-घर जाकर संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की खोज करेगी। कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसका मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
Trending Videos

मौजूदा समय जिले में 43 कुष्ठ मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. आरके कनौजिया ने बताया कि त्वचा पर सुन्न धब्बे, स्पर्श व दर्द महसूस न होना, मांसपेशियों में कमजोरी और नसों का मोटा होना कुष्ठ रोग की पहचान में शामिल है। इसमें त्वचा पर हल्के या लाल रंग के दाग, गांठें, सूखी त्वचा और उंगलियों या पैरों में सुन्नता या झुनझुनी हो सकती है। यह रोग समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि नौ से 23 मार्च तक यह अभियान चलेगा। टीमें घर-घर जाएंगी, जांच पर मिले संदिग्ध मरीजों को स्थानीय सीएचसी पर ले जाया जाएगा। वहां से कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर जिला मुख्यालय भेज दिया जाएगा, जहां पर निशुल्क इलाज होगा। अभियान के प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन शाम को होगी। अभियान का लक्ष्य समुदाय स्तर पर रोग का पता लगाकर इसके प्रसार को रोकना है। इस व्यापक प्रयास से जिले में कुष्ठ रोग के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed