सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eid will be celebrated today, prayers will be offered in 150 Eidgahs and 2260 mosques

Sultanpur News: आज मनाई जाएगी ईद, 150 ईदगाहों और 2260 मस्जिदों में अदा होगी नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Eid will be celebrated today, prayers will be offered in 150 Eidgahs and 2260 mosques
 शहर के चौक इलाके में ईद के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को दिन भर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाजारें गुलजार रहीं। लोगों ने बाजार पहुंच ईद के सामानों की जमकर खरीदारी की। मुस्लिम समुदाय के लोग 150 ईदगाहों और 2260 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करेंगे।
Trending Videos

शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि शनिवार को ईद मनाई जाएगी। सुबह नौ बजे ईदगाह मैदान में सुन्नी समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को कपड़े, सेवईं, शृंगार, किराना की दुकानों पर दिनभर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में विभिन्न किस्म की सेवइयां उपलब्ध रहीं। नमाज अदा करने के लिए बच्चों ने मनपसंद टोपी खरीदी। मरकज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान कासमी ने बताया कि शनिवार को सुन्नी समुदाय के 150 ईदगाहों और 2200 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। जामा मस्जिद अमहट के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद जाफर खान ने बताया कि शिया समुदाय के लोग 60 मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ेंगे।

जिले के प्रमुख स्थानों पर ईद की नमाज का समय
शहर के ईदगाह मैदान में सुबह 9:00 बजे, मौलाना अब्दुल लतीफ
मरकज मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, मौलाना मोहम्मद उस्मान कासमी
जामिया इस्लामिया मदरसा में सुबह 8:00 बजे, मौलाना मोहम्मद उसामा कासमी
बीवियां मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, मौलाना कसीम कासमी
सेनानी बिहार मस्जिद में सुबह 7:45 बजे, मौलाना इजहार
झलियावा में सुबह 8:00 बजे
करौंदिया में मस्जिद में सुबह 8:00 बजे
इस्लाम ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, मौलाना मकबूल कासमी
धाराएं ईदगाह में सुबह 7.45 बजे
शिया जामा मस्जिद अमहट में 9:00 बजे, मौलाना मोहम्मद जाफर खान

एक-दूसरे के त्योहार में शरीक होते है लोग
सुल्तानपुर जिला गंगा जमुनी तहजीब का हमेशा से केंद्र रहा है। यहां के लोग एक-दूसरे के त्योहार में शामिल होकर एकता का परिचय देते हैं। इस बार ईद और नवरात्र एक साथ पड़ रहा है। ईद की नमाज सभी शिया समुदाय के इलाकों में सुबह नौ बजे मस्जिदों में होगी। जिलेवासियों से अपील है कि शांतिपूर्ण माहौल में ईद और नवरात्र का त्योहार मनाएं। - हैदर अब्बास खां, अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed