{"_id":"69c428b16e0e06548b020862","slug":"so-was-absent-in-the-case-of-rajya-sabha-mp-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-152745-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राज्यसभा सांसद के केस में एसओ रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राज्यसभा सांसद के केस में एसओ रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के केस में मंगलवार को भी एमपी-एमएलए कोर्ट में कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल की तरफ से कोई आपत्ति नहीं पेश की गई, जिससे कार्रवाई बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के तत्कालीन उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह व आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फाइनल रिपोर्ट पर उपनिरीक्षक मुकेश पटेल को अपना पक्ष रखना है लेकिन वे लगातार गैर-हाजिर चल रहे हैं।
लिपिक के खिलाफ दर्ज गबन केस में शेष बहस 28 को : सुल्तानपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अजय मौर्य के खिलाफ चल रहे गबन के मुकदमे में प्रतिदिन बहस पर सुनवाई हो रही है।
बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बहस की कार्यवाही शुरू की गई। फिलहाल बहस की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी है। अदालत ने शेष बहस के लिए 28 मार्च की तारीख तय की है। अमेठी कस्बा स्थित जीजीआईसी की तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता ने 25 मई 2021 को स्थानीय कोतवाली में विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अजय मौर्य के खिलाफ गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)
Trending Videos