{"_id":"69c42bf17779d4a659068aef","slug":"crowds-gathered-for-petrol-and-diesel-and-out-of-stock-signs-were-put-up-at-pumps-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152699-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेट्रोल-डीजल के लिए उमड़ी भीड़ पंपों पर लगा स्टॉक खत्म का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेट्रोल-डीजल के लिए उमड़ी भीड़ पंपों पर लगा स्टॉक खत्म का बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की मांग अचानक बढ़ गई, जिससे विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। हालात यह रहे कि कुछ पंपों पर स्टॉक खत्म होने से पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस लगाना पड़ा।
मंगलवार देर रात से भीड़ लगती शुरू हो गई थी, जो बुधवार पूरे दिन चली। पंप संचालकों और कर्मचारियों को भी बढ़ती भीड़ से परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पूर्ति विभाग ने ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति होने का दावा किया है।
शहर में बस स्टेशन स्थित दो पेट्रोल पंपों पर बुधवार सुबह से वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल नहीं मिल सका। कुछ पंपों ने सुबह आठ बजे के बाद आपूर्ति शुरू की। दोस्तपुर के बभनैया पूरब स्थित पेट्रोल पंप पर 3500 लीटर पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया, जबकि ब्लॉक चौराहे के एक पंप पर 1200 लीटर पेट्रोल वितरण के बाद आपूर्ति रोकनी पड़ी। दोस्तपुर के एक पंप संचालक प्रदीप ने बताया कि स्टॉक खत्म होने का नोटिस बोर्ड लगा दिया गया है। एक पंप संचालक ने बताया कि कंपनियों ने एडवांस भुगतान की अनिवार्यता कर दी है। इस वजह से ईंधन मंगाने में समस्या हो रही है।
कुछ स्थानों पर मिला सिर्फ 100 रुपये का पेट्रोल व 500 रुपये का डीजल : बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ पंप संचालकों ने पेट्रोल व डीजल की बिक्री पर सीमा तय कर दी। उपभोक्ताओं को अधिकतम 100 रुपये का पेट्रोल और 500 रुपये का डीजल ही दिया गया। नकद भुगतान की व्यवस्था लागू होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
Trending Videos