सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ex-servicemen arrive at martyr Akhilesh's village; pay tribute

Sultanpur News: बलिदानी अखिलेश के गांव पहुंचे पूर्व सैनिक, दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 21 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen arrive at martyr Akhilesh's village; pay tribute
मंझना गांव में बलिदानी अ​खिलेश के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
बंधुआकला। मंझना ग्राम पंचायत के पूरे दुर्गा वैसी गांव में बलिदानी अखिलेश शुक्ल के श्राद्ध कार्यक्रम में सोमवार को पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से पूर्व सेना के जवानों ने सलामी दी। सूबेदार एसबी यादव ने कहा कि हम लोगों की मांग है कि यहां पर एक शहीद स्मारक बनवाया जाए। बलिदानी अखिलेश शुक्ल को मरणोपरांत परमवीर चक्र पदक से नवाजा जाए।
Trending Videos

पूर्व सैनिकों ने शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर समय साथ रहने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सेना के फूलचंद्र पांडेय मुंबई इंजीनियरिंग ग्रुप, सूबेदार हौसिला प्रसाद यादव आरटी तोपखाना, पूर्व सैनिक जगदीश प्रसाद यादव, जैनुल आबदीन, ऑर्डिनरी सूबेदार मेजर मुस्ताक अहमद, राजपूताना रेजिमेंट हवलदार मोहम्मद इस्माइल, वारंट अफसर करुणेश शर्मा, सूबेदार हरिनारायण मिश्र बहावलपुर 25 राजपूताना रेजिमेंट, सूबेदार मेजर हरि कृष्ण शुक्ल, सूबेदार राधे कृष्ण शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed