{"_id":"69e673e9fc0a2b797104ca84","slug":"temperature-hits-415-degrees-heat-leaves-people-miserable-with-no-signs-of-relief-in-sight-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-154536-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तापमान 41.5 डिग्री, गर्मी ने किया बेहाल, अभी राहत के नहीं आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तापमान 41.5 डिग्री, गर्मी ने किया बेहाल, अभी राहत के नहीं आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी होने के बाद सोमवार दोपहर सिर पर दुपट्टा ओढ़कर जाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप सोमवार को रहा। सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों के कारण सड़क पर आवागमन कम रहा। बाजारों में चहल-पहल कम रही। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। बढ़ते तापमान को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार नर्सरी से कक्षा 8 के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर बच्चों को राहत दी है।
कलेक्ट्रेट से लेकर चौक-चौराहों तक दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ रही। शाम ढलने के बाद भी तपिश कम नहीं हुई, जिससे लोगों को देर रात तक बेचैनी झेलनी पड़ी। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। धूप से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को ढककर दिखाई दिए। मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहेगा और पश्चिमी हवाएं सामान्य से तेज चलेंगी। तापमान में कमी के आसार नहीं हैं।
नहीं लगाए गए प्याऊ : शहर में इन दिनों पेयजल को लेकर लोग ज्यादा परेशान हैं। स्वयंसेवी संगठनों की ओर से वाटर कूलर तो लगाए गए हैं, लेकिन नगर पालिका की ओर से अभी प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। कलेक्ट्रेट में भी पानी की किल्लत देखने को मिली।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X