फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers gheraoed the CDO office.

Sultanpur News: किसानों ने सीडीओ कार्यालय का किया घेराव

Fri, 14 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers gheraoed the CDO office.
 विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को तिकोनिया पार्क में हुई। विद्युत कटौती, वनरोज, जंगली सुअर और आवारा पशुओं की समस्या से नाराज किसानों ने विकास भवन पहुंचकर सीडीओ कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरी शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व में दिए गए मांगपत्र पर चर्चा करते हुए समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती, वनरोज, जंगली सुअर और आवारा पशुओं की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। समाधान नहीं होने पर किसानों ने आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी व अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ने किसानों को जल्द जिलाधिकारी से वार्ता कराकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, इंद्रसेन सिंह अवधेश कुमार मिश्र, अरविंद उपाध्याय, विष्णु शंकर मिश्र, अनिल वर्मा, कमालुद्दीन, राम नायक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed