सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR Filed Against Three, Including Travel Agency Operator

Sultanpur News: ट्रैवल एजेंसी संचालक सहित तीन पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Three, Including Travel Agency Operator
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज के भरसड़ा के पास मंगलवार सुबह आजमगढ़ जा रही बेकाबू बस पलटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में 43 यात्री घायल हुए थे। पुलिस की जांच में ट्रैवल एजेंसी संचालक, वाहन मालिक व चालक की लापरवाही सामने आई है।
Trending Videos

धनपतगंज थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक नंदलाल के मुताबिक मंगलवार सुबह वह गश्त पर निकले थे। तभी उन्हें पता चला कि सुबह करीब छह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भरसड़ा के पास एक बस पलट गई है। बस नंबर के आधार पर ई चालान एप से उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि बस राणा ट्रैवल्स के नाम से है। गोविंद कुमार निवासी मोहल्ला सादात शाहाबाद, रामपुर, आजमगढ़ यूपी उसके मालिक हैं। जांच में पता चला कि बस में क्षमता से अधिक 110 यात्री सवार थे। बस में सामान भी क्षमता से अधिक रखा था। यात्रियों ने बताया कि वाहन में अत्यधिक भीड़ की शिकायत ट्रैवल्स के स्वामी व चालक पन्नालाल से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके ट्रैवल्स के स्वामी ने जबरदस्ती बस को ओवरलोड भरकर रवाना कर दिया था। वाहन के चालक पन्नालाल व ट्रैवल्स के स्वामी ने अधिक लाभ कमाने की फिराक में वाहन में क्षमता से अधिक सवारियाें के साथ सामान रखवा दिया। वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाया। धनपतगंज थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर राणा ट्रैवल्स के स्वामी, वाहन स्वामी गोविंद कुमार, चालक पन्नालाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed