सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BOB ATMs Run Out of Cash; Customers Scramble for Money

Sultanpur News: बीओबी के एटीएम हुए कैशलेस, पैसे के लिए भटक रहे ग्राहक

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
BOB ATMs Run Out of Cash; Customers Scramble for Money
 विकास भवन के पास ​स्थित बीओबी का एटीएम। संवाद - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा में पैदा हुआ नकदी का संकट अब एटीएम सेवाओं तक पहुंच गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बैंक के अधिकांश एटीएम खाली हो गए हैं, जिससे अपनी जरूरतों के लिए पैसे निकालने पहुंच रहे ग्राहकों को मायूस लौटना पड़ रहा है। बुधवार को भी जिले के कई एटीएम बूथों पर यही स्थिति बनी रही।
Trending Videos

कुड़वार निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि वे दो दिनों से विकास भवन स्थित एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नकदी न होने के कारण उन्हें दूसरे बैंक के एटीएम का सहारा लेना पड़ा। दुकानदार पंकज प्रजापति ने बताया कि एटीएम से पैसे न निकलने के कारण उन्हें अपना काम छोड़कर दूसरे बैंक के चक्कर लगाने पड़े। शहर में बस स्टेशन स्थित मुख्य शाखा और एक पेट्रोल पंप के पास लगे एटीएम से तो पैसे निकले, लेकिन पीडब्ल्यूडी और विकास भवन जैसे प्रमुख बूथों पर स्थिति खराब रही। ग्रामीण इलाकों की बैंक शाखाओं में नकदी की किल्लत बनी हुई है। हालांकि, पिछले दो दिनों से कुछ शाखाओं को थोड़ी बहुत नकदी मिलने लगी है। एक शाखा प्रबंधक ने बताया कि उन्हें केवल सात लाख रुपये मिले हैं। ऐसे में बैंक प्रबंधन दिनभर में जमा होने वाली धनराशि से ही ग्राहकों को थोड़ा-थोड़ा भुगतान कर काम चला रहा है। बैंक में नकदी की कमी और एटीएम के बंद रहने से आम जनता के बीच बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में अभी कुछ दिक्कतें
जिला लीड बैंक मैनेजर समीर पात्रा ने बताया कि सहालग के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी की कुछ समस्याएं आ रही हैं। हालांकि, अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed