सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Groundbreaking Ceremony for the Dr. Syama Prasad Mookerjee Auditorium and Media Room

Sultanpur News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार और मीडिया कक्ष का भूमि पूजन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Groundbreaking Ceremony for the Dr. Syama Prasad Mookerjee Auditorium and Media Room
विज्ञापन
चांदा। प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक परिसर में बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार एवं मीडिया कक्ष का भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम पं. संजय तिवारी ने संपन्न कराया। भूमि पूजन का कार्य भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
Trending Videos

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि नए मीडिया कक्ष के निर्माण से पत्रकारों को अपनी खबरें जुटाने में काफी सुविधा होगी, साथ ही ब्लॉक की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार भी अधिक प्रभावी ढंग से हो पाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, अभियंता हिमांशु पांडेय, ग्राम प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अमरदेव सिंह, बृजेश मिश्र, राकेश यादव, नंदलाल प्रधान, अजय गिरी आदि मौजूद रहे। संचालन विद्याधर तिवारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed