सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR Registered Against Former Municipal Council Chairperson and Others in Assault Case

Sultanpur News: मारपीट में पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Former Municipal Council Chairperson and Others in Assault Case
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवार गिराने के विवाद में शहर के खैराबाद जमाल गेट के पास शनिवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने पूर्व पालिकाध्यक्ष सैय्यद रहमान (मानू भाई) पर घर की चारदीवारी को गिराने का आरोप लगाया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

शहर के खैराबाद जमाल गेट निवासी इकबाल अहमद के मुताबिक वह अपने पुश्तैनी मकान में रहते हैं। आरोप है कि शनिवार दोपहर पूर्व चेयरमैन सैय्यद रहमान मानू, उनके पुत्र सैय्यद अफ्फान, सदफ अहमद, गुफरान, सैय्यद इरकान व पांच-छह अज्ञात लोग उनके घर के सामने बनी दीवार को गिरा दिए। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें व उनके भाई निसार अहमद व पत्नी यासमीन अख्तर को मारा-पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से अधिवक्ता सैय्यद मो. अफ्फान ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह जिला न्यायालय जाने के लिए अपने घर से निकले। उन्होंने देखा कि रशीद अहमद, निसार अहमद, इकबाल अहमद, अनीस अहमद (अन्नू) व चार अज्ञात लोग उनकी दीवार गिरा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें व उनके पिता सैय्यद मो. रहमान पर लाठी से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी मां आतमजीत को पीट दिया। कोतवाली नगर के अपराध निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed