फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hundreds of names missing from Panchayat voter list; issue exposed at public meeting

Sultanpur News: पंचायत मतदाता सूची से सैकड़ों नाम गायब, चौपाल में खुली पोल

Sat, 15 Aug 2026 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of names missing from Panchayat voter list; issue exposed at public meeting
 भाईं में मतदाता सूची पर आप​त्ति जताते ग्रामीण। संवाद
धम्मौर। भांई गांव में शुक्रवार को लगाई गई चौपाल में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाने के दौरान सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब मिले। अधिकारी सकते में आ गए। प्रधान सहित कई ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम सदर ने दोबारा सर्वे कराकर सूची में नाम जोड़ने का भरासा दिया है। गांव निवासी मतदाता अंकित मौर्य की शिकायत पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने एसडीएम सदर को चौपाल लगाकर हकीकत को परखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में पंचायत की मतदाता सूची पढ़कर ग्रामीणों को सुनाई गई। सूची पढ़ने के दौरान ही ग्रामीणों ने वोटरलिस्ट बनाने में गड़बड़ी के आरोप लगाना शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता अंकित मौर्य ने आरोप लगाया कि गांव के 700 मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। प्रधान प्रतिनिधि राम अवध यादव ने मतदाताओं का नाम सूची से गायब होने व मृतकों का नाम सूची में शामिल करने के आरोप लगाए। पूर्व विधायक सफदर रजा ने भी सूची पर आपत्ति जताई। एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया ने ग्रामीणों को सूची का दोबारा सर्वे कराते हुए पात्र मतदाताओं के छूटे नाम जोड़ने का आश्वासन दिया। कहा कि मृतकों के नाम सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

चौपाल में तहसीलदार दुर्गेश यादव, एडीओ पंचायत दिनेश सिंह, एडीओ कृषि संजय यादव, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार प्रजापति, लेखपाल सुशील तिवारी, बीएलओ राम नेवल व अजय प्रजापति, थानाध्यक्ष विपेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed