{"_id":"6a6e3554a216fdbd440ea48c","slug":"i-live-apart-from-my-wife-please-get-a-ration-card-made-for-me-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161808-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पत्नी से अलग रहता हूं, राशन कार्ड बनवा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पत्नी से अलग रहता हूं, राशन कार्ड बनवा दें
Sat, 01 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील के समाधान दिवस में सुनवाई करते डीएम, सीडीओ व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सदर तहसील में शनिवार को समाधान दिवस में धनपतगंज के पटना केवटहिया निवासी दिव्यांग वेदव्यास मिश्रा पहुंचे। डीएम के सामने पहुंचते ही प्रार्थनापत्र देते हुए बोले, साहब दिव्यांग हूं, गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवा दिया जाए। डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर दिव्यांग के पास जांच कर तुरंत पूर्ति निरीक्षक मयंक चतुर्वेदी पहुंचे।
दिव्यांग ने बताया कि पत्नी का राशनकार्ड बना है, लेकिन अलग रहता हूं। तहसील दिवस में आए 294 प्रार्थनापत्रों को डीएम व सीडीओ विनय कुमार सिंह ने सुनवाई की। इस दौरान 25 शिकायतों का निपटारा किया गया। इसके अलावा जयसिंहपुर, कादीपुर, लंभुआ व बल्दीराय तहसील में भी उपजिलाधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई की।
केस-1
दो किस्त रुकने पर बैंक ने छीन ली स्कूटी
शहर के पांचोपीरन निवासी दिव्यांग कायम खान ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक बैंक से स्कूटी को फाइनेंस कराया था। निर्धारित किस्त जमा करता रहा, लेकिन पत्नी की तबीयत खराब होने पर दो किस्त रुक गई। इसके बाद बैंक के एक अधिकारी ने स्कूटी को छीन ली। डीएम ने इसकी जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैनामे की जमीन को कराया जाए मुक्त
शहर के शास्त्रीनगर निवासी सुभाष सिंह ने प्रार्थनापत्र देते हुए आरोप लगाया कि उनके बैनामे की जमीन कुछ लोग कब्जा कर लिए हैं। एसडीएम के आदेश के बाद भी विपक्षी लोग उस पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने विपक्षियों की ओर से कब्जाई गई अपनी व अनाधिकृत जमीन को मुक्त कराने की मांग की।
आरक्षित भूमि पर दबंग कर रहा कब्जा
मनियारपुर निवासी अमीर अली ने डीएम को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि गांव का एक गाटा सरकारी भूमि के खाते में दर्ज है। गांव के ही एक दबंग की ओर से उस पर कब्जा किया जा रहा है। उसके इतिहास को देखते हुए कोई ग्रामीण आवाज नहीं उठा रहा है। उन्होंने अवैध कब्जे से जमीन मुक्त कराने की मांग की।