{"_id":"6a6e41ba3c3c34607a0aaf37","slug":"coaches-to-be-appointed-in-sports-hostels-quality-to-improve-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-161836-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खेल छात्रावासों में नियुक्त होंगे प्रशिक्षक, बढ़ेगी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खेल छात्रावासों में नियुक्त होंगे प्रशिक्षक, बढ़ेगी गुणवत्ता
Sun, 02 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार ने खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षक नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत जिले में 16 खेलों के लिए इच्छुक खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि प्रदेश के 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें खेल विभाग के अधीन संचालित 34 आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। बताया कि हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, जूडो और तीरंदाजी समेत 16 खेल विधाओं के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा।
महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के पात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शासन की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है। ओलिंपिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप या वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार या ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी व प्रशिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के साथ स्वप्रमाणित शैक्षिक एवं खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाणपत्र संलग्न कर 15 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं।