शहर के मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान में निर्माणाधीन वॉकिंग पथ।
- फोटो : शहर के मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान में निर्माणाधीन वॉकिंग पथ।
Link Copied
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान जल्द ही नए और आकर्षक लुक में नजर आएगा। नगर पालिका परिषद करीब 85 लाख रुपये की लागत से उद्यान का कायाकल्प करवा रही है। वॉकिंग पथ और नई बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, ओपन जिम, झूले, बेंच और अन्य सुविधाएं जल्द ही स्थापित की जाएंगी।
Trending Videos
नगर पालिका ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब चार माह पहले मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान के कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने और बजट आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। सबसे पहले उद्यान परिसर की भूमि का समतलीकरण कराया गया। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों और सुबह-शाम टहलने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उद्यान के चारों ओर वाॅकिंग पथ का निर्माण कराया गया, जो अब अंतिम चरण में है। साथ ही उद्यान की सुरक्षा और सुंदरता बढ़ाने के लिए नई बाउंड्रीवाल का निर्माण भी लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे, जबकि युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच भी लगाई जाएंगी। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च माह से पहले उद्यान का कायाकल्प कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।