{"_id":"697f03075e1b2520ad0054c1","slug":"video-saltanapara-ma-thaka-karana-ka-thakana-ma-lga-aaga-karab-35-lkha-ka-samana-jal-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में थोक किराना की दुकान में लगी आग, करीब 35 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में थोक किराना की दुकान में लगी आग, करीब 35 लाख का सामान जला
यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार देर रात किराना एवं जनरल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही।
घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित कालीगंज बाजार की है। दुकान विभारपुर निवासी शरद जायसवाल की है। वह कालीगंज बाजार स्थित मकान में थोक और फुटकर व्यापार करते हैं। वर्तमान में शरद का परिवार दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं सिंहपुर बाजार में रहता है।
शरद ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। रविवार तड़के लगभग 4.30 बजे दुकान के अंदर से तेज धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। हमें भी सूचना दी गई। आग की सूचना मौके पर लोग जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि दुकान का लोहे का शटर भी लाल हो गया था। इससे कोई भी पास जाकर आग बुझाने का साहस नहीं कर सका। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
शरद जायसवाल के अनुसार, लगभग 35 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, मकान की ऊपरी छत टूट गई है और पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।