{"_id":"6a4e9a5c02d6927a340f8204","slug":"minister-of-state-handed-over-cashless-cards-to-20-teachers-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-160065-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राज्यमंत्री ने 20 शिक्षकों को सौंपा कैशलेस कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राज्यमंत्री ने 20 शिक्षकों को सौंपा कैशलेस कार्ड
Thu, 09 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। वाराणसी से मुख्यमंत्री की ओर से प्रसारित लाइव प्रसारण अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्टी नेताओं के साथ देखा।
उन्होंने कहा कि इसका लाभ 10 लाख शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दिए जाने की योजना है। पात्रों को लाभ देने के लिए सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया है। शिक्षक, कर्मचारियों व संविदा कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये की धनराशि यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए भेजे गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने योजना को शिक्षकों व उनके परिवार को लाभकारी बताते हुए सरकार के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
इसके पहले राज्यमंत्री के पहुंचने पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बैज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।