Sultanpur: चौकी में भाजपा कोषाध्यक्ष ने युवक को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल, कहा- शासन-प्रशासन मेरा है
भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन ने युवक से कहा कि शासन -प्रशासन मेरा है। तुम मर जाओगे, कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो व पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर नगर कोतवाली की शाहगंज पुलिस चौकी में बुधवार रात भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन का एक युवक को चौकी इंचार्ज के सामने थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शहर के आदर्शनगर, पल्टू का पुरवा, घोसियाना निवासी अरुण कोरी के मुताबिक वह शहर के मुरारीदास की गली में हर्षित बरनवाल की फर्म में नौकरी करते हैं।
बुधवार को वह शाहगंज चौराहे पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि उसी समय वहां पर पूजा कसौधन अपने पुत्र रौनक कसौधन के साथ पहुंची। दोनों ने गाली देते हुए उन पर हमला कर दिया। वहां पर किसी तरह से जान बचाते हुए अरुण कोरी शाहगंज चौकी पर पहुंचे। वहां उन्होंने चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र से प्रकरण की शिकायत की। इसी बीच पूजा कसौधन भी अपने पुत्र के साथ वहां पर पहुंच गईं। वहां पर चौकी इंचार्ज के सामने ही पूजा कसौधन ने दोबारा उन्हें पीट दिया।
पीड़ित का आरोप है कि भाजपा नेत्री ने कहा कि शासन -प्रशासन मेरा है। तुम मर जाओगे, कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो व पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.